मलबे में दबा ट्रांसफॉर्मर, अंधेरे में गांव, किसानों का बिजली विभाग पर बड़ा आरोप
Wednesday, Mar 11, 2026-01:41 PM (IST)
हमीरपुर ( रोहित मिश्रा ) : पिछले साल जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। जिसमें कई बिजली की तारें और खंबे बाढ़ में बह गए। यहां पर अभी भी बिजली का ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह मलबे में दबकर बेकार हो चुका है जो तब से यही पड़ा हुआ है। ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे खेती और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था और सिंचाई को अधिक सुलभ बनाया जा सकता था।

गांव के किसानों का कहना है यदि बिजली विभाग ने लाखों के ट्रांसफार्मर को बेकार छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर इस ट्रांसफार्मन को सही टाइम पर ठीक किया होता तो इसे सही से इस्तेमाल किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि गांव में 500-600 घर हैं सभी को भारी बिजली का बिल आ रहा है लेकिन इसके बावजूद गांव को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग से एक पोल मांगा जाए तो नहीं मिलता लेकिन लाखों के ट्रांसफार्मर को बेकार छोड़ा गया है। धान की फसल सूखने के कागर पर है लेकिन बिजली डिपार्टमेंट की लापरवाही की वजह से हमें बिल भी देने पड़ रहे हैं। किसानों ने कहा कि अगर जल्दी से जल्दी इस ट्रांसफार्मर को यहां से उठाया नहीं गया तो ठीक नहीं किया गया तो एक उग्र प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
