Jammu में गर्मी का ''अलर्ट'' जारी! तापमान में बढ़ौतरी... मौसम विभाग ने की लोगों से अपील
Sunday, Apr 26, 2026-05:04 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू संभाग में दिन-ब-दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते कुछ दिनों से जम्मू का तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पूरे 5.1 डिग्री अधिक रहा। कड़कती धूप और बढ़ते तापमान के चलते लोग गर्मी से बेहाल हैं।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने जम्मू के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही जम्मू के मैदानी इलाकों में हीट वेव चलने की चेतावनी भी दी गई है।
मौसव विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि
-दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तेज धूप में घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तो छाता, पानी की बोतल और सिर ढंककर ही घर से निकलें।
-बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
-लोगों से ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पदार्थों का सेवन कर खुद को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है।
मौसम में बदलाव की सम्भावना
विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को दोपहर बाद या शाम के समय मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
