Jammu में चोरों का आतंक! दुकान का ताला तोड़ उड़ाया Cash, सहमे इलाके के लोग
Friday, Oct 02, 2026-04:16 PM (IST)
आर.एस.पुरा (मुकेश): RS Pura थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मेहलोवाल में टांडा सड़क मार्ग पर चोरों ने बीती रात एक दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये की नकदी, दो एम्पलीफायर, एक डेक तथा शटर काटने वाला कटर अपने साथ ले गए हैं। दुकान मालिक केवल कृष्ण ने बताया कि 20 हजार रुपये उन्होंने धार्मिक लंगर के लिए रखे हुए थे, जिसे चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान व नकदी लेकर फरार हो गए।
वहीं केवल कृष्ण के बेटे रोशन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी की वारदात को जल्द सुलझाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें समाज के सामने लाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर आर एस पूरा थाना क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी वारदात सामने आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
