R.S. Pura में चोरी की खौफनाक वारदातें... लोगों की उड़ी नींद, प्रशासन से की मांग
Monday, Sep 28, 2026-04:41 PM (IST)
आर.एस. पुरा (मुकेश): आर.एस. पुरा के मुख्य बाजार में हनुमान मंदिर चौक के नजदीक बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर एक दुकान का ताला तोड़कर वहां से नोटों के हार चोरी कर फरार हो गए, जबकि दूसरी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने कॉस्मेटिक की दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से नोटों के हार चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने नजदीक ही सोनू की दुकान के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन शटर पर सेंटर लॉक लगा होने के कारण वे वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।
मुख्य बाजार में चोरी की इन घटनाओं के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय बाजार में गश्त बढ़ाने तथा चोरी की वारदातों में शामिल अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, आर.एस. पुरा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
