बदलते Lifestyle और नशे से बिगड़ रही सेहत! डॉक्टरों ने लोगों को किया जागरूक

Sunday, Sep 20, 2026-04:20 PM (IST)

आर.एस. पुरा (मुकेश) :  आर.एस.  पुरा के गांव बड़याल ब्राह्मणा में रविवार को एंटी ड्रग्स अवेयरनेस कैंप एवं मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में जम्मू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के HOD कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर सुशील शर्मा एवं उनकी टीम ने भाग लेकर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

शिविर के दौरान लोगों की मुफ्त ईसीजी एवं शुगर जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इस मौके पर डॉक्टरों ने लोगों को हृदय रोग सहित विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुशील शर्मा ने कहा कि आज के समय में बदलती जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतों और नशे के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News