Jammu में कई दुकानों का रखा गया नींव पत्थर, सरकार और एडमिनिस्ट्रेशन ने निभाया वादा
Saturday, Sep 19, 2026-04:57 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू- कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जम्मू में कुछ दिन से कटरा-दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर बनने के कारण एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा नई बस्ती सतवारी में दुकानों को डिमोलिश किया गया था। वहीं दूसरी तरफ सरकार और एडमिनिस्ट्रेशन ने इन दुकानदारों से वादा किया था कि इन्हें दुकानें बनाकर दी जाएंगी। वहीं अब एडमिनिस्ट्रेशन और सरकार अपना वायदा पूरा करने जा रही है।
जम्मू के गोल गुजराल भगवती नगर में (Waste of Wonderland) वेस्ट आफ वंडरलैंड के पास आज दुकान बनाने का नीम पत्थर एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से रखा गया जिसमें जिला जम्मू के डिप्टी कमिश्नर राकेश मन्हास, जम्मू म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर दिवांश यादव और भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम रंधावा, अरविंद गुप्ता और डॉ. नरेंद्र सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज इसका नेम पत्थर रखा गया है और अब देखना यह है कि ये दुकानें कितनी जल्द तैयार होकर नई बस्ती सतवारी के दुकानदारों को दी जाती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
