Jammu Kashmir में मौसम हुआ सुहावना, विभाग ने जारी किया Alert

Tuesday, Apr 28, 2026-11:22 AM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू में बीते दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम सुहावना होने से लोगों को काफी राहत मिली। धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही हल्की-हल्की हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के दौरान जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकतर इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जम्मू का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि तेज हवाओं के चलते फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए आज कृषि गतिविधियों को स्थगित रखें। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि तेज हवाओं के दौरान घरों से बाहर निकलते समय सतर्क रहें और कमजोर ढांचों से दूर रहें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News