Baramulla: आज रात अंधेरे में डूबेगा शहर... सायरन की गूँज के साथ शुरू होगा सुरक्षा अभ्यास

Friday, Apr 24, 2026-03:27 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  आपातकालीन तैयारी और सिविल डिफेंस तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बारामूला द्वारा शुक्रवार को बड़े स्तर पर एयर रेड मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया गया। बारामूला में यह अभ्यास शौकत अली स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां पहले मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शाम को लगभग 8 बजे ब्लैकआउट अभ्यास भी निर्धारित किया गया, जिसके तहत पूरे इलाके में बिजली बंद कर आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण किया गया।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना और आम लोगों को जागरूक करना है।

सिविल डिफेंस इंचार्ज डॉ. इतेन्दर सिंह बाली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस तरह के अभ्यास से आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं ADC बारामूला अल्फत मुसावी ने भी इस पहल को जरूरी बताते हुए कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अभ्यासों में सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News