Anantnag में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान आतंकी हमला, पुलिस कर्मी शहीद

Wednesday, Jul 22, 2026-01:55 PM (IST)

अनंतनाग ( मीर आफताब, दिनेश ठाकुर )  :  बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में आतंकी हमले की खबर है। इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। दरअसल बता दें कि इस फायरिंग में एक पुलिस कांस्टेबल के शहीद होने की खबर भी मिली है।

जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:35 बजे, अज्ञात आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के अनंतनाग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले लाल चौक के कोतवाल गली इलाके में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल पर गोलीबारी की।

PunjabKesari

इस हमले में IRP की तीसरी बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए और अपनी ड्यूटी निभाते हुए मौके पर ही शहीद हो गए। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में घायल हुए पुलिस कॉन्सटेबल को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित किया।

घटना के बाद, सुरक्षा बल तुरंत इलाके में पहुंचे, घटनास्थल की घेराबंदी की और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। घटना की आगे की जाँच चल रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News