Udhampur Encounter को लेकर जारी हुआ Update, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

Thursday, Sep 17, 2026-11:33 AM (IST)

उधमपुर(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उधमपुर जिले के मजालता थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर सेना की ओर से रॉकेट लॉन्चर से करीब 4-5 राउंड फायर किए। इसके बाद आज सुबह जानकारी मिली है कि मुठभेड़ दौरान 2 आतंकी ढेर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार 16 सितंबर 2026 को रात करीब 8:50 बजे सेना की 9 PARA ने मजालता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्रेटल सोअन इलाके में रॉकेट लॉन्चर से करीब 4-5 राउंड फायर किए। बताया जा रहा है कि सेना को इलाके में आतंकी अख्तर अली उर्फ निक्कू की मौजूदगी को लेकर विशेष सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना ने इलाके में कार्रवाई शुरू की थी।

इस मुठभेड़ दौरान खराब मौसम, मुश्किल इलाके और कम विज़िबिलिटी के बावजूद सुरक्षाबलों ने आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन चलाया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। वहीं बताया जा रहा है कि इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी और निगरानी का काम चल रहा है। किसी भी बचे हुए खतरे का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News