Udhampur में VDG सदस्य को लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी
Tuesday, Sep 15, 2026-11:13 AM (IST)
उधमपुर(बिलाल वानी): उधमपुर जिले में एक विलेज डिफेंस गार्ड (VDG) सदस्य को गोली लगने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इस घटना में उनके पेट में गोली लग गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। VDG सदस्य की पहचान मजल्टा के चोर पंजियन के रहने वाले परशोतम सिंह के तौर पर हुई।
घटना की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उधमपुर जिले के मजल्टा इलाके में एक विलेज डिफेंस गार्ड (VDG) सदस्य की राइफल से गलती से गोली चल गई, जिससे उसके पेट में गोली लग गई।
मजल्टा, उधमपुर में राइफल से गलती से गोली चलने के कारण VDG सदस्य घायल हो गया और उसके पेट में गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
