Udhampur में गड्ढे बने हादसों का कारण, सड़क से नीचे गिरी कार, गुस्साए लोगों ने दे डाली चेतावनी
Monday, Sep 14, 2026-10:53 AM (IST)
उधमपुर: उधमपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर पंचैरी तहसील के लटयार गांव में रविवार सुबह एक कार सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में सड़क से नीचे जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। वहीं दूसरी तरफ हादसे के बाद लोगों ने इसके विरोध में सड़क मार्ग बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने विधायक, प्रशासन व संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि गांव की सड़कों की हालत को प्रशासन लगातार नजरअंदाज कर रहा है। सड़क पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन न ही विधायक जागे और न ही प्रशासन। उनका कहना था कि इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे वाहन चालक को यह पता नहीं चलता कि गड्ढा कितना गहरा है और वह उसमें जैसे जाता है तो हादसे का शिकार हो जाता है।
उनका कहना था कि इस संबंध में बार-बार प्रशासन यहां तक कि विधायक को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक सड़क को ठीक करने हेतु कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क मार्ग को ठीक करने हेतु उचित कदम नहीं उठाया गया तो वह सड़क मार्ग को बंद करने को मजबूर हो जाएंगे तथा इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग व प्रशासन की होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
