Baramulla के रिहायशी इलाके पर मंडराया बड़ा खतरा, भूस्खलन से दहशत में आए लोग

Wednesday, Jul 22, 2026-02:42 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कही बाढ़ तो कहीं भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार बारामूला बाईपास स्थित हिलटॉप कॉलोनी, उशकेरा में मंगलवार को भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाईपास के किनारे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी खिसककर रिहायशी क्षेत्र की ओर आ गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है और उन्हें आशंका है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण करने, प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपाय करने तथा भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों को सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो जान-माल का नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News