GMC Baramulla: लिखित आश्वासन नहीं मिला तो मंगलवार से होगा बड़ा फैसला! इंटर्न डॉक्टरों की चेतावनी

Monday, Sep 07, 2026-01:35 PM (IST)

बारामुल्ला ( रेजवान मीर ) :  सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) बारामुल्ला में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को 8वें दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टर अपने मासिक स्टाइपेंड को ₹12,300 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि एक महीने के भीतर उनकी मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि वे तब तक हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे, जब तक सरकार की ओर से उन्हें इस संबंध में लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता।

इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मांग को लेकर कुछ अन्य GMC में आज से भूख हड़ताल भी शुरू की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया और लिखित आश्वासन नहीं दिया गया, तो वे भी मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू करने पर मजबूर होंगे।

प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री से उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए मासिक स्टाइपेंड को ₹12,300 से बढ़ाकर ₹30,000 करने और लिखित आश्वासन जारी करने की अपील की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News