Baramulla में बड़ा हादसा टला! दुकान में आग से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Monday, Sep 21, 2026-01:13 PM (IST)

बारामूला ( रेज़वान मीर ) :   उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र के हंजिवीरा बाला में बस स्टॉप के पास स्थित एक एक मंजिला दुकान में रात के समय आग लगने की खबर है। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। आसपास की संपत्तियों तक आग फैलने से रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए।

PunjabKesari

मीरगुंड पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और बचाव एवं अग्निशमन अभियान में सहयोग किया। आग को नियंत्रित करने तथा लोगों और आसपास की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए गए। आग लगने के कारण और हुए नुकसान की वास्तविक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News