J&K में झमाझम बरसे बादल, इलाके में लोगों को गर्मी से मिली राहत

Sunday, Sep 13, 2026-05:46 PM (IST)

बारामुल्ला ( रेजवान मीर )  :   बारामुल्ला जिले में रविवार को लंबे समय के बाद बारिश हुई है। दोपहर करीब 4 बजे शुरू हुई बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। स्थानीय लोगों ने लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश का स्वागत किया।

सितंबर महीने में मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में आज हुई बारिश के बाद आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव आने की संभावना है तथा सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ सकती है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और बागवानों को भी मौसम में आए इस बदलाव से राहत मिलने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News