Poonch में टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, बच्चों समेत 13 लोग आए चपेट में
Thursday, Sep 17, 2026-04:57 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है जहां जिले के मेंढर क्षेत्र में धराना वाटर प्वाइंट के पास एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटनाग्रस्त बच्चों समेत 13 लोगों के घायल होने की खबर है।
अधिकारियों के अनुसार, वाहन नंबर UP16DT0695 धराना के पास हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार 13 यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को दो एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (SDH) मेंढर पहुंचाया गया।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गज़ाला चौधरी ने बताया कि सभी 13 घायलों को अस्पताल लाया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया जाएगा।
घायलों की पहचान अब्दुल रहमान (55), अनीसा (11), खातून बी (45), इलियास च (19), आयत (9 माह), सोबिया (19), जफरान च (21), शहनाज अख्तर (39), सोबिया कौसर (25), रिजवान (6 माह), बेबी (6 माह), अख्तर बी (35) और जरीन अख्तर (30) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
