Poonch में नाले में बह रही थी नाबालिग, Army के जवानों ने बचाई जान

Saturday, Sep 05, 2026-10:50 AM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग में सेना ने अपनी ड्यूटी निभाते एक नाबालिग लड़की की जान बचाई। जानकारी के अनुसार जम्मू के पुंछ जिले में नाले में एक बेहोश लड़की बह रही थी जिसे सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया।

सेना के जवानों ने किया लड़की का रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने शुक्रवार को पुंछ जिले के बालनोई के पास मेंढर नाले में बहती हुई मिली एक अज्ञात नाबालिग को बचाया। अधिकारियों ने बताया कि करीब 14-16 साल की लड़की को दोपहर करीब 1:30 बजे पानी में बहते देखा गया। इसके बाद सेना के जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बेहोशी की हालत में मिली नाबालिगा

बताया जा रहा है कि लड़की को बेहोशी की हालत में पाया गया। लड़की को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में मेंढर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया।

नाबालिगा की अभी तक नहीं हुई पहचान

वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, लड़की की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News