Poonch में गाड़ी और मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर, 2 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
Friday, Sep 11, 2026-12:44 PM (IST)
पुंछ(दिनेश ठाकुर/धनुज शर्मा): पुंछ जिले के जरण वाली गली में शुक्रवार सुबह सूमो और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, JK11A-5123 नंबर की सूमो, जिसे गुरसई हरमुट्टा निवासी अब्दुल अजीज के पुत्र मुश्ताक अहमद चला रहे थे, की JK12A-8142 नंबर की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार पौथा निवासी अजर महमूद और पौथा निवासी अरशद का पुत्र अदल घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
