पुंछ में Scorpio गाड़ी की चपेट में आए 2 बच्चे, मौके पर मची अफरा-तफरी
Wednesday, Sep 09, 2026-03:44 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : पुंछ के खानतेर इलाके से इस वक्त सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों घायल बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
खानतेर इलाके में आज एक सड़क हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
