Poonch: ड्यूटी पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड पर हमला, 2 लोगों के खिलाफ FIR की मांग की

Sunday, Sep 06, 2026-09:01 PM (IST)

पुंछ (  धनुज ) :   पुंछ में ड्यूटी के दौरान एक फॉरेस्ट गार्ड पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वन विभाग की ओर से थाना पुंछ के स्टेशन हाउस ऑफिसर को भेजे गए पत्र में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर हवेली, पुंछ ने बताया कि रविवार, 6 सितंबर को बनवत क्षेत्र में कंपार्टमेंट नंबर 182/H, बीट पुंछ, फॉरेस्ट ब्लॉक पुंछ में अंतिम संस्कार के लिए विभागीय जलाऊ लकड़ी निकाली जा रही थी।

पत्र के अनुसार, इसी दौरान बनवत निवासी अब्दुल मजीद पुत्र अजीजा और मोहम्मद आफताब पुत्र फजल हुसैन ने कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात बीट गार्ड पुंछ मोहम्मद शबीर पर हमला कर दिया। वन विभाग का कहना है कि हमले में बीट गार्ड को कई चोटें आईं और उसकी वर्दी भी फट गई। विभाग के अनुसार, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोटों और वर्दी की स्थिति दिखाई दे रही है।

बताया गया कि मौके पर मौजूद अन्य विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को विभाग द्वारा नियमों के तहत जलाऊ लकड़ी निकाले जाने के बारे में समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि आरोपितों ने बीट गार्ड और ड्यूटी पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ने पुलिस से दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट, दुर्व्यवहार तथा जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने और आरोपितों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। वहीं, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News