आज रात खुलेंगे बगलीहार डैम के गेट, रामबन प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Wednesday, Jul 15, 2026-05:50 PM (IST)

रामबन ( बिलाल बानी ) :  रामबन जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि बगलीहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के गेट 16 जुलाई की रात 10 बजे सिल्ट फ्लशिंग (गाद निकासी) के लिए खोले जाएंगे।

प्रशासन ने चिनाब नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि गेट खुलने के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए लोग नदी और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों द्वारा आगे की जानकारी समय-समय पर सांझा की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News