Rajouri में मिला PIA लिखा गुब्बारा, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
Wednesday, Jul 22, 2026-11:47 AM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हवाई जहाज के आकार का एक गुब्बारा बुधवार को बरामद हुआ है जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया।
अधिकारियों के अनुसार यह गुब्बारा तहसील त्रियाठ के खब्बर गांव के सहाई खातर क्षेत्र में मिला। स्थानीय लोगों ने गुब्बारे को देखकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि बरामद गुब्बारा हवाई जहाज के आकार का है, जिस पर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गुब्बारा किस क्षेत्र से बहकर यहां पहुंचा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
