Transfer: जल शक्ति विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, अहम पदों पर नई नियुक्तियां

Wednesday, Apr 29, 2026-08:56 PM (IST)

जम्मू (सतीश):  जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जल शक्ति विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश संख्या 79-जे.के. (जे.एस.डी.) 2026 के अनुसार, इंचार्ज अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) के पद पर कार्यरत शकील एजाज फाजली को अधीक्षण अभियंता पी.एच.ई. मैकेनिकल सर्कल (नॉर्थ) श्रीनगर के पद पर नियुक्त किया गया है। वह 1 मई 2026 को वर्तमान पदाधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा विभाग में कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए दो अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संजय बधान, जो इस समय हाइड्रोलिक सर्कल जम्मू में तैनात हैं, को अधीक्षण अभियंता, पी.एच.ई. मैकेनिकल अर्बन सर्कल जम्मू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार श्रीनगर/गांदरबल हाइड्रोलिक सर्कल में कार्यरत अंबरीना अंजुम को अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मैकेनिकल सर्कल श्रीनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी भी 1 मई 2026 से प्रभावी होगी जब वर्तमान अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सरकार के इस फैसले को जल आपूर्ति, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यों की गति बनाए रखने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News