Weather: जम्मू-कश्मीर में कभी भी हो सकती है बारिश... मौसम विभाग का येलो अलर्ट!

Sunday, Apr 19, 2026-03:01 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू में आज भी मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट कश्मीर संभाग में भी आज के लिए जारी रहेगा। वही येलो अलर्ट के दौरान जम्मू में कभी भी मौसम में बदलाव हो सकता है और जम्मू के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari

कश्मीर में मौसम का मिजाज

 इसी तरह से कश्मीर के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान जम्मू कश्मीर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज के लिए किसान वर्ग को सलाह दी गई है कि वे कृषि गतिविधियों को स्थापित रखें। इसके बाद भी से 20 से 23 अप्रैल तक जम्मू और कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा।

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू 

 कश्मीर घाटी में पिछले कुछ घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं बर्फबारी के कारण कई पहाड़ी इलाकों में जरूरी सड़कें बंद हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, जोजिला-द्रास रोड पर बड़े पैमाने पर भारी बर्फबारी जारी है, जिसमें करीब 8 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि गुरेज घाटी, तलिल में सुबह से ही बर्फबारी जारी है और यहां भी तीन से चार इंच बर्फ जमा हो गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी मौसम खराब रहेगा। जबकि कल सुबह से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News