Jammu में 34°C का टॉर्चर, पर रुकिए! पलटने वाला है मौसम... विभाग का ''येलो अलर्ट'' जारी
Wednesday, Apr 15, 2026-01:43 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू संभाग में बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पास पहुंच गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का अधिक एहसास हो रहा है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा। विभाग के अनुसार जम्मू के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी और श्रीनगर के तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार आज मौसम सामान्य रहेगा।
वहीं 16 और 18 अप्रैल तक जम्मू के मौसम में बदलाव की संभावना है जिसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस अलर्ट के दौरान जहां जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश होगी वहीं कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
