सावधान! Jammu Kashmir में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

Friday, Jun 12, 2026-10:59 AM (IST)

जम्मू(रोशनी): भीषण गर्मी और तेज धूप झेल रहे जम्मू के लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है। वीरवार को मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार को भी जम्मू का मौसम सुहावना और कूल-कूल बना रहा। ठंडी हवाओं और बादलों ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। 

मौसम विभाग ने आज जम्मू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जम्मू में 50 से 60 और कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं श्रीनगर के लिए भी तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जहां 40 से 50 और कुछ जगह 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज हवाओं और आंधी के दौरान पुराने पेड़ों, कमजोर ढांचों, बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही आउटडोर गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखने की भी अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News