Jammu: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां Alert! चप्पे-चप्पे पर नजर

Wednesday, Jul 29, 2026-08:43 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल ऐसे ही 8 स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी के ईमेल मिलने के बाद सिक्योरिटी एजेंसीज काफी ज्यादा हाई अलर्ट पर है। वहीं अगर हम बात करें साइबर की तो साइबर पुलिस और एजेंसीज जम्मू कश्मीर पुलिस हो और भी जितनी भी भारत की एजेंसीज है इस ईमेल आने के बाद काफी ज्यादा अलर्ट हो चुकी हैं और बारीकी से जांच पड़ताल कर रही हैं कि आखिरकार यह ईमेल कहां से आया और किसने भेजा है। 

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा भी चल रही है और 15 अगस्त भी अब नजदीक आने वाली है तो उसके बाद कोई भी ऐसी वारदात न हो, इसलिए जम्मू-कश्मीर पुलिस जम्मू के कोने-कोने में नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। तरह नवाबाद थाने के अधीन आते डोगरा चौक में भी जम्मू कश्मीर पुलिस नाका लगाकर हर गाड़ी की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है और दस्तावेज चेक कर रही है और आने -जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News