Jammu: गर्मी से राहत पाने नहरों में उतरे लोग, उधर मौसम विभाग ने जारी किया Alert!, पढ़ें...

Friday, Jun 05, 2026-05:42 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू में एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोग राहत के लिए नहरों और ठंडे इलाकों का रुख कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताते हुए जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रणबीर नहर गर्मी से दे रही राहत

बीते दिनों शाम के समय मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार को जम्मू में फिर से तेज गर्मी का असर देखने को मिला। बढ़ते तापमान के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए विभिन्न उपाय अपनाने पड़े। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे और युवा रणबीर नहर पहुंचे, जहां उन्होंने ठंडे पानी में डुबकी लगाकर राहत महसूस की। नहर में नहाते और मस्ती करते लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई परिवार भी अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचे और गर्मी से बचने के लिए समय बिताया। इसके अलावा कई लोग ठंडे और पहाड़ी इलाकों में पिकनिक मनाने के लिए भी निकल पड़े।

PunjabKesari

जम्मू व कश्मीर दोनों सम्भागों में Yellow Alert जारी

इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम फिर करवट ले सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में तेज आंधी व तूफान की सम्भावना

विभाग के मुताबिक जम्मू, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं की गति सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News