Jammu में अगले 48 घंटे को लेकर मौसम विभाग का Alert! बड़ी चेतावनी

Monday, Jun 08, 2026-02:29 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आज दोपहर तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। हालात ऐसे हैं कि आसमान से आग बरस रही है और जम्मू तंदूर की तरह तप रहा है। तेज धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

 गर्मी और लू से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। कोई ठंडे पेयजल पदार्थ पी रहा है, तो कोई रणबीर नहर में नहाकर राहत पा रहा है। गांव के बच्चे और युवा मोटर बंवी के पानी से खुद को ठंडा कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक जम्मू में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की चेतावनी है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक घर के अंदर ही रहें और ज्यादा से ज्यादा पानी, जूस, लस्सी पिएं। लू लगने का खतरा बहुत ज्यादा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News