तंदूर की तरह तप रहा Jammu Kashmir, जल्द ही मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया Alert
Wednesday, Jun 10, 2026-11:56 AM (IST)
जम्मू(रोशनी): जम्मू संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप और लू के चलते जम्मू तंदूर की तरह तप रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह ही जम्मू का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा है। वहीं श्रीनगर का पारा भी 33 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक है।
फिलहाल आज शाम तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थ लेने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग द्वारा 11 और 12 जून को मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दोनों संभागों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
