Jammu में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, क्या और गिर जाएगा तापमान ?...जानें Update
Saturday, May 30, 2026-04:36 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जम्मूवासियों को शनिवार सुबह बड़ी राहत मिली। सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद जम्मू में झमाझम मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना और कूल-कूल हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों ने इस खुशनुमा मौसम का जमकर आनंद लिया।
मौसम विभाग ने पहले ही 30 मई, शनिवार के लिए बारिश और तेज हवाओं को लेकर Yellow Alert जारी किया था। विभाग की चेतावनी सही साबित हुई और सुबह से ही बादल गरजने के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पार्कों, सड़कों और घरों की छतों पर लोग बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए।
कितना रहा तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण दोनों शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कैसा रहेगा आज का Weather
विभाग ने संभाग में आज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम में सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, जबकि आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने से चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
