जम्मू-कश्मीर में मौसम का ''U-टर्न'': झमाझम बारिश से ठंड का एहसास, जानें Jammu में कितना गिरा पारा
Wednesday, Apr 08, 2026-08:37 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू-कश्मीर में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। बुधवार शाम को जम्मू में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते पूरे इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से काफी राहत दी, वहीं हल्की ठंड का एहसास भी करा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीनगर में अधिकतम 12 डिग्रीऔर न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जम्मू के अधिकतम तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री और श्रीनगर में 7 से 8 डिग्री की गिरावट देखी गई।
बारिश के साथ कई जगहों पर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की सलाह है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए लोग सतर्क रहें और बारिश से संबंधित सावधानियां बरतें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
