सावधान! जम्मू-कश्मीर में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, यात्रियों व किसानों के लिए जरूरी सलाह
Thursday, Apr 02, 2026-02:56 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू-कश्मीर में आज मौसम सामान्य बना रहा। जम्मू संभाग में सुबह जल्दी सूर्य के दर्शन हुए और तेज धूप निकली। वहीं मौसम विभाग ने कल यानी 3 अप्रैल से पूरे जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के दौरान जम्मू क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।
तापमान की बात करें तो आज जम्मू का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
किसानों के लिए क्या है सलाह :
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि आज कृषि गतिविधियां की जा सकती हैं, लेकिन 3 और 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव के कारण वे अपनी कृषि संबंधी कामों को स्थगित रखें। साथ ही यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्ट संचालकों को अनावश्यक यात्रा टालने की सलाह दी गई है। अगर यात्रा बहुत जरूरी हो तो मौसम अपडेट और हाईवे स्टेटस की जानकारी लेकर ही प्लानिंग करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
