Railway Stations पर यात्रियों को मिलेगा अब साफ पीने का पानी, जम्मू मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Wednesday, Sep 30, 2026-11:26 AM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): स्वच्छता अभियान - 2026 के अंतर्गत जम्मू मंडल अपने सभी स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में जम्मू मंडल के सभी रेलवे स्टेशन जिसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा, पठानकोट, श्रीनगर, जम्मू व अन्य पर यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
स्टेशन पर स्थित सभी पेयजल बिंदुओं, वाटर कूलरों एवं नलों की नियमित रूप से सफाई एवं अनुरक्षण किया जा रहा है। पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर पानी की जांच एवं फिल्टरों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को हर समय शुद्ध एवं हाइजीनिक पेयजल प्राप्त हो सके।
स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशन की साफ-सफाई एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पेयजल बूथों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है और संबंधित कर्मचारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, पानी का दुरुपयोग न करें और स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
जम्मू मंडल स्वच्छ भारत अभियान के तहत यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
