Jammu Kashmir में सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव! टूटा ट्रेन का शीशा, Vande Bharat भी रोकी गई
Tuesday, Sep 22, 2026-11:37 AM (IST)
सांबा(अजय): जम्मू से कठुआ की ओर जा रही सियालदह एक्सप्रेस के फ्रंट विंडशील्ड/शीशे को सोमवार देर रात सांबा रेलवे स्टेशन के पास नुकसान पहुंचने की घटना सामने आई। घटना रेलवे प्वाइंट नंबर 65/03, कालिबाड़ी सांबा के नजदीक हुई। ट्रेन के फ्रंट शीशे के टूटने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. सांबा अनुज कुमार, आई.पी.एस., ए.एस.पी. सांबा गरु राम भारद्वाज, डी.एस.पी. मुख्यालय सुमित कुमार शर्मा, डी.एस.पी. सांबा साक्षी शर्मा, एस.ओ.जी. टीम, आई.सी. पी.पी. राख अंब टल्ली और जी.आर.पी. सांबा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीमों ने रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाके की गहनता से तलाशी ली तथा घटना से जुड़े संभावित कारणों की जांच शुरू की।
इस दौरान दिल्ली की ओर से जम्मू जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रेलवे ट्रैक की जांच के चलते सांबा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद करीब रात 12:30 बजे रेल सेवाओं को दोबारा सुचारु कर दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
