जम्मू-कश्मीर में मौसम का Alert: अगले 24 घंटे भारी, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Wednesday, Apr 08, 2026-12:52 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफ़ताब): जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। क्षेत्र में सक्रिय एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अगले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। खासतौर पर जम्मू के मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ अत्यधिक वर्षा होने की आशंका है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे संथन टॉप, मार्गन टॉप, पीर की गली, साधना टॉप और राजदान टॉप पर ताजा बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा शोपियां, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और गांदरबल के बीच के इलाकों में भी सुबह तक हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने तेज हवाओं, ओलावृष्टि और रुक-रुक कर जारी रहने वाली बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की है। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बारिश हो रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News