जम्मू-कश्मीर में मौसम को लेकर 3 दिन का Alert! पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सलाह
Friday, Mar 27, 2026-12:30 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू में शुक्रवार को मौसम साफ रहा और संभाग में धूप खिलने से लोगों को सूर्य देव के दर्शन जल्द हुए। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 मार्च को पूरे क्षेत्र में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों यानी 28, 29 और 30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। अलर्ट के दौरान जम्मू क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कश्मीर घाटी में हल्की बारिश के साथ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने किसानों, पर्यटकों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
आज जम्मू का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक है। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जहां तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
