जम्मू की यह सब्जी मंडी 3 दिन के लिए रहेगी बंद.... जानें क्यों?
Thursday, Jun 25, 2026-08:18 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू शहर की प्रमुख नरवाल सब्जी मंडी में गर्मियों के चलते 26, 27 और 28 जून 2026 तक सब्जी की खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। मंडी एसोसिएशन की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार इन तीन दिनों तक मंडी परिसर में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी और थोक व फुटकर व्यापार ठप रहेगा। मंडी में आने वाले किसानों, थोक व्यापारियों और फुटकर विक्रेताओं को सलाह दी गई है कि वे इन तीन दिनों के लिए सब्जी का स्टॉक पहले ही जमा कर लें। 29 जून से मंडी अपने नियमित समय पर खुल जाएगी और सभी लेन-देन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
