Jammu में अगले 3 दिन रहेंगे भारी,  मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट!

Wednesday, Jul 01, 2026-02:00 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :  बीती रात और आज सुबह हुई बारिश के बाद जम्मू का मौसम एकदम सुहाना हो गया है। गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम ठंडा होने से लोगों को घर से निकलकर बाहर राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन यानी 2 जुलाई से 4 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहेगा। विभाग ने इस दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट के दौरान जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। विभाग ने पहाड़ी और निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही सलाह दी है कि वे ऊंचे पहाड़ी इलाकों की यात्रा न करें। नदियों, नालों के पास न जाएं। फिसलन वाली सड़कों पर यात्रा न करें। बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ है, पर अगले 3 दिन सावधानी जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News