Jammu के कई इलाकों में घंटों रहेगी बिजली बंद, जानें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

Friday, Jul 17, 2026-10:41 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने उपभोक्ताओं के लिए एक अहम सूचना जारी की है। इस सूचना के अनुसार जरूरी रखरखाव और सिस्टम में सुधार के कामों के लिए जिले के कई इलाकों में पावरकट लगाए जाएंगे।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 18 जुलाई को कई इलाकों की बिजली कुछ घंटों के लिए बंद रखी जाएगी। 18 जुलाई को सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक 33के.वी. जानीपुर-सुभाष नगर लाइन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सुभाष नगर, जलेबी मोड़, एजुकेशन बोर्ड, सरकारी क्वार्टर, पटोली, टोफ, शिव नगर, इंदरा चौक, पट्टा पलौरा, पेंसिल फैक्ट्री, मंदलिक नगर और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इसी प्रकार 18 जुलाई को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 33के.वी. बरन-जगती लाइन के अंतर्गत आने वाले इलाके जगती लोकल, जगती माइग्रेंट कैंप, आई.आई.टी. (IIT), आई.आई.एम. (IIM), ठंडा पानी, बमियाल, नगरोटा, सैनिक स्कूल, नदौड़, कट्टल-बट्टल, नारायणा, चक ढोक और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News