Jammu में Hit-and-Run Case सुलझाने की ओर पुलिस, हादसे में शामिल E-Bus बरामद
Thursday, Oct 22, 2026-04:18 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू में कल सुबह एक ब्लाइंड हिट एंड रन का केस हुआ था। उक्त हादसा डोगरा चौक पर घटा था। इस हादसे में स्कूटर सवार हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने उक्त केस में कार्रवाई करते ई-बस को बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कल सुबह हुए ब्लाइंड हिट एंड रन केस में नया अपडेट सामने आया है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस स्टेशन के SHO की टीम की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार उस ई-बस को पकड़ लिया गया जिसने हरप्रीत सिंह के स्कूटर के साथ टक्कर मारी थी। इसके बाद हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
