Jamma Kashmir के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी, ठंड बढ़ने की आशंका
Thursday, Oct 15, 2026-04:47 PM (IST)
हंदवाड़ा ( मीर आफताब ) : कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित बंगस घाटी में गुरुवार को इस सीज़न की पहली बर्फबारी हुई है, जिसमें इलाके में लगभग 2-3 इंच ताज़ा बर्फ जमा हो गई। इस बर्फबारी ने खूबसूरत घाटी को एक बर्फीले नज़ारे में बदल दिया है, जो इस क्षेत्र में सर्दियों के मौसम की शुरुआत का संकेत है। अपने सुंदर घास के मैदानों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर बंगस घाटी, पूरे जम्मू-कश्मीर और उसके बाहर से भी पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 2-3 दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिससे जम्मू-कश्मीर में पारा लुढ़क गया है और यहां पर ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि कई इलाकों में तो गर्म कपड़े भी पहनना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर का यह लगातार बदल रहा मौसम एक तरह से यहां कि निवासियों के लिए अलर्ट है कि वे यहां पड़ने वाली सर्दियों को लेकर अपनी कमर कस लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
