Monsoon Alert: श्रीनगर में अगले 3 दिन मौसम का कहर, IMD ने दी बड़ी चेतावनी

Wednesday, Jul 01, 2026-06:54 PM (IST)

श्रीनगर  ( मीर आफताब )  :  मानसून की हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण अगले 72 घंटों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर तेज बारिश (हल्की से भारी ) होने की संभावना है। लगातार बारिश होने की उम्मीद नहीं है। निचले इलाकों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) या जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू और चिनाब घाटी में और कुछ हद तक दक्षिण कश्मीर में देखने को मिलेगा। बारिश की सबसे ज्यादा तीव्रता और फैलाव अगले 48 घंटों के दौरान रहने की उम्मीद है। इसी दौरान मध्य और उत्तर कश्मीर में भी बारिश हो सकती है।

अगले 3 दिनों में दिन के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे चल रही लू (हीटवेव) से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News