J&K : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले 5 दिनों के लिए Orange Alert जारी

Tuesday, Aug 11, 2026-12:20 PM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू में मंगलवार सुबह से मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। सुबह हुई बारिश के बाद भी दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जम्मू संभाग में भारी बारिश की संभावना है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने 12 अगस्त से 16 अगस्त तक जम्मू संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार इस दौरान जम्मू के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं कुछ जगहों पर कुछ देर के लिए भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News