J&K में भारी बारिश और बाढ़ का बड़ा खतरा! इतने दिनों का Alert जारी
Monday, Aug 03, 2026-04:11 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर में मौसम के लेकर नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में 7 अगस्त तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। वहीं अगर हम बात करें जम्मू संभाग में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है। 3 और 4 अगस्त को जम्मू में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू संभाग के संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की है।
बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
