Breaking: भूस्खलन के चलते बंद किया गया J&K का मुख्य National Highway, पढ़ें...
Wednesday, Jul 22, 2026-03:22 PM (IST)
जम्मू ( बिलाल बानी ) : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाओं के चलते श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उधमपुर और बनिहाल के बीच कई जगहों पर कीचड़ और पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। सड़क साफ करने का काम शुरू हो गया है, लेकिन खराब मौसम और रामबन इलाके में हो रही भारी बारिश के कारण इसमें रुकावट आ रही है। NHW ट्रैफिक पुलिस के SSP राजा आदिल हामिद ने बताया कि हाईवे पर ट्रैफिक बहाल होने में समय लगेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
