Big Breaking : J&K में संदिग्ध आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने Rocket Launcher से की Firing

Wednesday, Sep 16, 2026-11:09 PM (IST)

उधमपुर (दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उधमपुर जिले के मजालता थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर सेना की ओर से कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को रात करीब 8:50 बजे सेना की 9 PARA ने मजालता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्रेटल सोअन इलाके में रॉकेट लॉन्चर से करीब 4-5 राउंड फायर किए।

बताया जा रहा है कि सेना को इलाके में आतंकी अख्तर अली उर्फ निक्कू की मौजूदगी को लेकर विशेष सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना ने इलाके में कार्रवाई शुरू की। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधियां जारी होने की जानकारी है। मामले में आगे की जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News