बरसात के मौसम में कई बीमारियों ने दी दस्तक, स्वास्थय विभाग ने जारी किया Alert
Tuesday, Aug 11, 2026-10:34 AM (IST)
घगवाल(लोकेश): बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। बी.एम.ओ. सांबा डा. ऋचा ने लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सतर्कता बरतकर लोग इन बीमारियों से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं।
डा. ऋचा ने कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां मच्छरों के कारण फैलती हैं, इसलिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, गमले, पानी की टंकियों तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर के आसपास साफ-सफाई रखें और मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें तथा जरूरत पड़ने पर मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले साधनों का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान दूषित पानी और भोजन से भी कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए लोगों को साफ पानी पीना चाहिए और भोजन को ढककर रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने और बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
