जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, SSB काफिले की 3 गाड़ियां टकराईं, 3  जवान घायल

Saturday, Aug 08, 2026-05:13 PM (IST)

बनिहाल ( बिलाल बानी ) :  जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें बल के तीन जवान घायल हो गए हैं। शनिवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर केलामोड़ टनल के पास SSB (सशस्त्र सीमा बल) के काफिले की तीन गाड़ियों की आपस में भयानक टक्कर हुई है, जिससे सेना बल के तीन जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में SSB की 37वीं बटालियन का काफिला शामिल था, जो श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, केलामोड़ टनल के पास काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे SSB के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को मौके पर ही तुरंत मेडिकल मदद दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News